सिवनी
आज प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात : सिवनी में भी हर मन से जुड़ाव का आह्वान
Seoni 28 June 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिनांक 29 जून को प्रात: 11 बजे देशभर के नागरिकों से अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बातÓ के माध्यम से संवाद करेंगे। इस मासिक प्रसारण में प्रधानमंत्री देशभर में हो रहे नवाचारों, विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़ी बातों को साझा करेंगे।
सिवनी जिले में भी इस प्रसारण को लेकर विशेष तैयारियाँ की गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने घरों पर या संगठनात्मक बूथ स्तर पर एकत्र होकर ‘मन की बातÓ कार्यक्रम को दिल से सुनें और उससे प्रेरणा लें।
हर मन तक पहुंचे ‘मन की बात
श्रीमती बिसेन ने कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करने का अवसर ‘मन की बातÓ जैसे प्रेरणादायी कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त होता है। यह न केवल देश सेवा की भावना को सशक्त करता है, बल्कि जनजागरण और सामाजिक समरसता को भी प्रेरित करता है।”
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे जिला, मंडल और बूथ स्तर पर कार्यक्रम की सहभागिता सुनिश्चित करें और इसे एक सामूहिक जन-जागरूकता अभियान के रूप में लें।
कार्यक्रम में सहभागिता के निर्देश
जिला अध्यक्ष ने कहा कि “प्रधानमंत्री की ‘मन की बातÓ केवल एक संवाद नहीं, बल्कि एक जन-संवाद है, जो हर नागरिक के मन की बात बन जाए, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।”



