WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अनेक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली

सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा अन्तर्गत कलारबांकी ग्राम सरगापुर के अनेक लोगो ने सिवनी विधायक की वादाखिलाफी के कारण एवं कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना द्वारा कांग्रेस का गमछा डालकर पुष्प माला से स्वागत किया, सदस्यता ग्रहण करने वालो में प्रेमलाल उइके पूर्व सरपंच भाटीवाडा, ग्राम सरगापुर से सर्वश्री मेमफल बरकडे, गंगाराम उइके, देवेन्द्र उइके उपसरपंच, शिवराम मर्सकोले, गणेश प्रसाद उइके, रविशंकर उइके, बालकराम बरकड़े, रामकेर भलावी, ध्नेशश्री कुर्वेती, सालकराम बरकडे, झामसिंग उइके, राजेन्द्र उइके, विजयसिंह बरकड़े, राजनेश सरयाम, सीताराम उइके, शिवपाल बरकडे, रविन्द्र सरयाम ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।
कलारबांकी मंडलम में इसके पूर्व में भी अनेक लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ली आने वालें समय में और भी लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे, सदस्यता ग्रहण कराने में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरि जायसवाल, ब्लाक संगठन मंत्री राजमोहन सिंह बघेल, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष खलील खार, मंडमल अध्यक्ष विवेकराय, सेक्टर अध्यक्ष झनकलाल धुर्वे, रामनाथ काकोडिया एवं आशाराम मर्सकोले का सहयोग सराहनीय रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!