सिवनी यशो:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रविवार को लखनवाड़ा मंडल में मातृधाम में कातलबोड़ी में बालाघाट सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन की उपस्थिती में धूमधाम से मनाया गया । इसके साथ ही जिलेभर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा और धार्मिक कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर भाजयुमो ने विधानसभावार अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
भाजपा कार्यालय में पीएम विश्वकर्मा योजना लॉन्च की गई,इसका उल्लेख सांसद बिसेन ने किया । सांसद डां. ढालसिंह बिसेन कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश के विकास और देश के सम्मान के लिये हर स्तर पर कार्य किया है । देश में अधोसंरचना वाले कार्य तो किये ही है परंतु आम आदमी के जीवन बदलने वाले बेहतर कार्य किये है रोजगार के अवसर बढाये है देश के क्रांतिकारी बदलाव आया है । डाँ बिसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश के अनेक बड़े निर्णय ऐसे किये है जिसे इतिहास हमेशा सम्मान के साथ याद करेगा । इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, भाजपा जिला मंत्री संजीव मिश्रा लखनवाड़ा मंडल के अध्यक्ष अनिल बघेल सांसद प्रतिनिधि बिठ्ठल सनोडिया उपस्थित रहे ।





