WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

शहीद विक्की पहाड़े की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन, पाँच साल के बच्चे ने दी मुखाग्रि

हजारों नम आँखों ने शहीद को दी अंतिम विदाई

शहीद विक्की पहाड़े की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन, पाँच साल के बच्चे ने दी मुखाग्रि - Seoni News

छिंदवाड़ा यशो:- जम्मू कश्मीर के पुंछ में गत 04 मई को आतंकी हमले में शहीद हुए एयरफोर्स के जवान विक्की पहाड़े का अंतिम संस्कार छिंदवाड़ा के पातालेश्वर मोक्षधाम में किया गया। मुखाग्नि शहीद के 5 साल के बेटे हार्दिक ने दी। इससे पहले, एयरफोर्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सेना के हेलिकॉप्टर से उनका पार्थिव शरीर नागपुर से सुबह 10.30 बजे इमलीखेड़ा हवाई पट्टी (छिंदवाड़ा) लाया गया। गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद विशेष वाहन से पार्थिव शरीर को परासिया रोड से उनके गृह ग्राम नोरिया करबल ले जाया गया। नोरिया करबल से अंतिम यात्रा पातालेश्वर मोक्षधाम पहुंची। यहां रिश्तेदार ने बेटे को गोद में लेकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई।

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बीते शनिवार को वायु सेना के वाहनों के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसमें वायु सेना के पांच जवान घायल हुये थे घायल जवानों को आर्मी के हेलीकॉप्टर के माध्यम से उधमपुर आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इन घायलों में छिंदवाड़ा के नोरिया करबल निवासी कॉरर्पोल विक्की पहाड़े का आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान देर निधन हो गया था।

शहीद विक्की पहाड़े की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन, पाँच साल के बच्चे ने दी मुखाग्रि - Seoni News
आर्मी के विशेष वाहन से उनका पार्थिव शरीर सोमवार को सुबह इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर लाया गया था जहां गार्ड आँफ ओनर देने के पश्चात पार्थिव शरीर को परासिया रोड से उनके गृह ग्राम नोरिया करबल ले जाया गया जहां से उनकी अंतिम यात्रा परासिया नाका, सत्कार तिराहा, जेल तिराहा, अमित डांगे चौक, फवारा चौक गोल बाजार छोटी बाजार पुराना पावर हाउस चौक खिरका मोहल्ला, दुर्गा माता मंदिर चौक होते हुए पातालेश्वर मोक्षधाम पहुंची यहां रिश्तेदारों ने उनके 5 साल के बेटे के हाथों विधि विधान से अंतिम संस्कार की रस्म करायी। अंतिम यात्रा में भारत माता की जय और अमर शहीद जवान अमर रहे नारे गूंजते रहे । अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुये समाज के हर वर्ग के व्यक्तियों ने अमर शहीद को नम आंखों से अंतिम विदाई दी ।

विक्की पहाड़े 2011 में सेना में भर्ती हुये थे । कुछ दिन पूर्व ही बहन की गोद भराई की रस्म अदायगी कर शहीद जवान ड्यूटी पर गया था और 07 मई को बच्चे के जन्मदिन पर वापिस होने का वायदा किया था पर शहीद पहाड़े इस तरह वापिस आयेंगे । शहीद पहाड़े की माँ सहित पूरा परिवार सदमे में है । बहन ने कहा कि उन्हें उनके भाई पर गर्व है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!