WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अमर शहीद विक्की पहाड़े की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ मातृ शक्ति संगठन

तीन बहनों का इकलौता भाई देश के लिए कुर्बान

अमर शहीद विक्की पहाड़े की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ मातृ शक्ति संगठन - Seoni News

सिवनी यशो:- जम्मू-कश्मीर के पूंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में छिंदवाड़ा निवासी विक्की पहाड़े भी शहीद हुए हैं। नोनिया करबल निवासी विक्की पहाड़े का जन्म 1 सितंबर 1990 को हुआ और नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी में 12 की पढ़ाई के एक साल बाद ही साल 2011 में उनकी नॉकरी भारतीय वायुसेना में लग गई। उनके पिता स्व. दिमाक चंद कांट्रेक्टर थे और माँ दुलारी पहाड़े व पत्नी रीना पहाड़े गृहणी हैं।

अमर शहीद विक्की पहाड़े की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ मातृ शक्ति संगठन - Seoni News
संगठन ने अमर शहीद के गृह ग्राम नोनिया करबल पहुँचकर परिवार से मुलाकात की जहाँ उनकी पत्नी और माँ अपनी सुध खो चुकी थीं वहीं 5 वर्षीय बेटा हार्दिक इस दु:ख भरे पहाड़ के टूटने पर भी अंजान है वो नहीं समझ पा रहा है कि उसके पापा अब कभी वापस नहीं आएंगे।
5 वर्षीय बेटे को इंतजार है कि जून में उसके पापा उसके जन्मदिन पर बड़ा सा तोहफा लेकर आने वाले हैं।
संगठन ने इस परिवार के दु:ख में सहभागिता निभाई और ये विश्वास दिलाया कि वो अकेले नहीं है। संगठन हमेशा उनके साथ है। ततपश्चात संगठन अमर शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल होकर मोक्ष धाम पहुँचा एवं शहीद विक्की भाई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!