लोकसभा के मानसून सत्र में आज से शामिल होंगे सांसद बंटी विवेक साहू, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास को देंगे आवाज
20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलने वाले संसद सत्र में करेंगे सक्रिय भागीदारी
लोकसभा मानसून सत्र 2026 – सांसद बंटी विवेक साहू आज से मानसून सत्र में होंगे शामिल
Chhindwara 19 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा-पांढुर्णा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं संसद की उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कोयला मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य बंटी विवेक साहू 20 जुलाई से शुरू हो रहे लोकसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए रविवार को नई दिल्ली रवाना हो गए।
यह सत्र 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें वे क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
सांसद बंटी विवेक साहू मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले महत्वपूर्ण विधेयकों और चर्चाओं में भाग लेने के साथ-साथ छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विकास से जुड़े विषयों पर लोकसभा में अपनी बात रखेंगे।
वे विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने के साथ केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।
विकास परियोजनाओं को दिलाएंगे गति
सांसद साहू दिल्ली प्रवास के दौरान सड़क, रेल, कोयला, कृषि, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों एवं लंबित मामलों पर संबंधित केंद्रीय मंत्रियों और मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले की विकास योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति और गति मिल सके।
संसद और क्षेत्र के बीच बनाए रखेंगे संतुलन
सांसद बंटी विवेक साहू ने मानसून सत्र के दौरान भी अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।
संसद की कार्यवाही से समय निकालकर वे छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा में आयोजित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और विकास संबंधी कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे तथा आम नागरिकों से संवाद बनाए रखेंगे।
पहले भी उठाते रहे हैं क्षेत्र के मुद्दे
उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू पूर्व के संसदीय सत्रों में भी छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विकास संबंधी अनेक प्रश्न लोकसभा में उठा चुके हैं।
साथ ही उन्होंने विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर विकास परियोजनाओं की स्वीकृति एवं लंबित कार्यों के शीघ्र निराकरण का आग्रह किया है।
इन प्रयासों का परिणाम दोनों जिलों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के रूप में सामने आया है।
यह भी पढ़े :-
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सांसद बंटी साहू ने किया ‘छिंदवाड़ा के महाराजा’ का पट पूजन



