धर्ममध्यप्रदेशविचारसिवनी

गुरूकुल पब्लिक स्कूल में ध्यान दिवस मनाया गया

सिवनी 22 दिसंबर 2024
सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश जन अभियान द्वारा चयनित नवांकुर संस्था ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन (Navankur Sanstha Human Resources Federation) सेक्टर क्रमांक 1 बरघाट संस्था द्वारा गुरुकुल पब्लिक हॉयर सेकेंडरी (Gurukul Public Higher Secondary) में मनाया गया विश्व ध्यान दिवस (world meditation day) भारतलाल देशमुख द्वारा 21 दिस 2024 को विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में गुरुकुल पब्लिक हॉयर सेकेंडरी स्कूल में विश्व ध्यान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के छात्र छात्राएं एवं स्टाफ को ध्यान करने के लाभ बताए गए और ध्यान कराया गया साथ ही ध्यान करने का हमारे जीवन क्या महत्व है इस विषय पर चर्चा की गई ।

इससे दिन की शुरुआत अच्छी होती है ध्यान से शरीर को नई ऊर्जा मिलती है मन शांत रहता है जिससे हम तनावमुक्त रहते है शरीर के रोगों से रक्षा करके स्वास्थ को लाभ पहुंचता है । इसलिए समय निकालकर प्रात: काल 10 मिनट का ध्यान अवश्य करना चाहिए जिसमें आपके जीवन में अनुकूल प्रभाव पड़े ।

कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक श्रीमती शोभना ठाकरे नवांकुर संस्था ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन के संचालक नरेशसिंह राजपूत गुरुकुल स्कूल की प्राचार्या श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत नवांकुर संस्था मा शक्ति संस्थान के संचालक भरतलाल देशमुख ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन से समन्वयक सुनील कुमार चौधरी एवं छात्र छात्राओं और स्कूल स्टाफ की उपस्थिति रही

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button