छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ
दैनिक जीवन में मेडिटेशन का महत्व है हम घर में अच्छे संस्कार दें, नाकारात्मक को स्थान न दें: शिवानी दीदी
Chhindwara 04 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जिले के इतिहास में पहली बार विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन ने छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान पोला ग्राउंड में सूरज की प्रथम रश्मियों के साथ शांति और प्रेम और ज्ञान की वर्षा से भरपूर करते हुए छिंदवाड़ा की हजारो जनता के बीच धर्म से बढ़कर आध्यात्मिकता का बीजारोपण का सूत्रपात किया। ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी के सुंदर विचारों को सुनने के लिए उनके हजारों फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
उन्होंने खुश रहने और रिश्ते बचाने की सफल मंत्र दिए। दशहरा मैदान में हजारों श्रद्धालुओं और जिज्ञासु लोगों को अपने प्रभावी विचारों से उन्होंने खुशियों का स्वर्णिम सवेरा कैसे उदित हो, हमारे जीवन में उसके सूत्र बताएं और उसके साथ-साथ दैनिक जीवन में मेडिटेशन को दिनचर्या के लिए विशेष बताते हुए कहा की कोई मेडिटेशन से जुडऩा कठिन प्रक्रिया नहीं है ,बल्कि बेहद आसान है, मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि खुद को बदलना नहीं चाहते पर आज का इंसान संसार को बदलना चाहता है ।
घर के लोगों को बदलना चाहता है, पड़ोसी को बदलना चाहता है, पर खुद को नहीं बदलना चाहता। हमें बीज को पानी देना है, वृक्ष को नहीं । बीज हमारा मन है, और वृक्ष हमारा शरीर ! शरीर के रिश्ते संसार है। हमें खुद अर्थात बीज को मेडिटेशन रूपी खाद पानी देना है। आत्मा की उन्नति के लिए संसार के मनुष्य के पास समय नहीं है । स्वयं के लिए समय निकालें कोई भी कार्य करने के लिए सबसे पहले अपनी आत्मा की स्थिति मन की स्थिति का विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने स्वास्तिक का आध्यात्मिक अर्थ बताते हुए चारों युगों का गहरा रहस्य बताया और उन्होंने कहा की 7 दिन का कोर्स जरूर करना चाहिए!
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्पीकर राजयोगी शक्ति राज भाई, माउंट आबू से डॉक्टर दामिनी इंदौर जोन की निर्देशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, भिलाई से आशा दीदी, जबलपुर से भावना दीदी की गरिमामई उपस्थिति रही इस कार्यक्रम में छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू , पूर्व राज्य पाल अनसुईया उईके, जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, महापौर विक्रम अहाके, नरेश साहू, शिवानी साहू, परासिया के विधायक सोहन वाल्मिकी, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे।





