छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
भाजपा नगर मंडल दो की सदस्यता अभियान को लेकर शक्ति केन्द्रों में बैठक संपन्न
भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने ली मैराथन बैठकें
अधिक से अधिक सदस्यता कराने हेतु आज बूथों में बैठक कर बनेगी कार्य योजना
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 की कार्य योजना बनाने हेतु भाजपा नगर मंडल 2 के विभिन्न शक्ति केद्रों में बैठकें संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला द्वारा वार्ड क्रमांक 03, 11, 12, 13, 17, 16 एवं 24 में मैराथन बैठकें लेकर अधिक से अधिक सदस्यता कराने हेतु भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को कार्य योजना बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।
आज 31 अगस्त को समस्त संगठनात्मक बूथों पर बूथ स्तर की सदस्यता टोलियों की बैठक आयोजित की जाएगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि आगामी 2 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भाजपा की सदस्यता मिस कॉल के माध्यम से ग्रहण करेंगे एवं सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव भी भाजपा की सदस्यता मिस कॉल के माध्यम से सदस्यता ग्रहण छिंदवाड़ा सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ करेंगे । इसी क्रम भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता हेतु जारी नंबर 8800002024 पर मिस कॉल करके आमजनों द्वारा भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता एसएमएस द्वारा प्राप्त लिंक के माध्यम से अपनी जानकारी भरके ली जी सकती है भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में इस नंबर पर मिस कॉल कर भाजपा की संस्था ग्रहण करने की अपील की है।






