छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

श्री राम कथा एवं शिवलिंग स्थापना हेतु बैठक आज

सिवनी यशो:- नगर के बरघाट रोड स्थित मोती महल लॉन में आगामी 20, 21 एवं 22 जनवरी 2024 को तीन दिवसीय श्री राम कथा एवं मोतीनाला तट पर श्री नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है एवं दिनांक 20 जनवरी को भगवान नर्वदेश्वर शिवलिंग एवं श्री राम कथा वाचक श्री अतुल रामायणी जी का नगर भ्रमण किया जाना है जो लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभा यात्रा के रूप में प्रारंभ होकर नेहरू रोड काली चौक होते हुए मोती महल लॉन पहुंचेगी शोभा यात्रा के पश्चात मोतीमहल लॉन में कथा वाचक श्री अतुल रामायणजी के मुखारविंद से दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीरामकथा होगी।22 जनवरी को हवन, पूजन ,प्राण -प्रतिष्ठा एवं भंडारा सम्पन्न होगा इस विषय को लेकर मोती नाला के समीप नवनिर्मित मंदिर प्रांगण में दिनांक 10 जनवरी को शाम 7:30 बजे एक बैठक का आयोजन किया गया। समिति के प्रमुख श्री नरेन्द्र ठाकुर द्वारा समस्त धर्म प्रेमी जनों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आगामी होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में सहयोग प्रदान करे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button