छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विधायक को दिया गया ज्ञापन

बरघाट यशो:- पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन मध्यप्रदेश भारत के आह्वान पर विधानसभा क्षेत्र बरघाट /कुरई के पेंशन विहीन कार्मिक संघटन ने क्षेत्रीय विधायक माननीय अर्जुनसिंह काकोडिया के निवास स्थल पर पहुंचकर घंटी बजाकर अपनी प्रमुख मांग “प्रथम नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता सह पुरानी पेंशन बहाली” को लेकर मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन विधायक के निज सहायक राकेश सैयाम नवीन नागभिरे के माध्यम से सौपा गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष परसराम देशमुख अध्यक्ष संतोष पारधी, कोषाध्यक्ष चंद्रकुमार बघेल, सुरेंद्र गौतम, युगल किशोर भगत, गौतम सिंह सिरसाम, सुधीर वासनिक, घनश्याम भगत सहित अनेकों कार्मिक उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button