सिवनी
नाला निर्माण की राशि उपलब्ध कराने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Seoni 28 jan.2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगर के विवेकानंद वार्ड स्थित जायसवाल कॉलोनी में अग्रवाल के मकान से लेकर जावरे के मकान तक फाडियों का पुराना नाला है। विगत वर्ष वर्षा ऋतु में जल भराव हुआ था। जिस स्थल पर आपके द्वारा निरीक्षण किया गया था। लोगों के घरो पानी भर जाता है जिससे जनमानस को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा बनाए गए स्टीमेट तैयार किया गया है किन्तु वर्तमान स्थिति में नगर पालिका में बजट न होने के कारण कार्य नहीं हो पा रहा है। चार माह बाद पुनः वर्षा ऋतु आ जायेगी। पार्षद राजू यादव के द्वारा विधायक निधि से राशि का आवंटन करने की मांग की है। ताकि वार्डवासियों को पूर्व की भांति परेशानियों का सामना न करना पड़े।




