जल को बचाने का संदेश और समझाईश दी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत
जन अभियान परिषद, नवांकुर संस्था ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन के तत्वाधान में अनेक ग्रामों आयोजित हुये कार्यक्रम
Seoni 15 April 2025
सिवनी यशो:- जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम (30 मार्च से 30 जून तक ) मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सिवनी नवांकुर संस्था ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन सेक्टर क्र 01 बरघाट विकास खंड बरघाट जिला सिवनी मध्य प्रदेश आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 को ग्राम पंचायत केसला( बादाम गंज) में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव के मंशानुसार एवं जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के मार्ग दर्शन में जिला सी ई ओ नवजीवन पवार सर, जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला , विकास खंड बरघाट समन्वयक श्रीमती शोभना ठाकरे के नेतृत्व में में ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन समाज सेवी संगठन बरघाट की सहभागिता रही ।
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्रीमती शोभना ठाकरे ने ग्राम पंचायत केसला ( बादाम गंज) में जल संरक्षण के बारे में बताया कि जल को हम कैसे बचा सकते है और जल पीने योग्य पानी को प्रदूषित होने से बचाना जल को बना तो नहीं सकते लेकिन उसे आने वाली पीढ़ी के लिए बचा सकते है और कैच द रैन के बारे में बताया , और जल संरक्षण की शपथ दिलाई,ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन से सुनील चौधरी ने बताया कि जल हमारे लिए एक अनमोल संपदा है, इसका गलत दुरुपयोग से आगामी समय में जल की अधिक समस्या बन सकती और अपने आस – पास के लोगों को अपने मित्रो को जल को बचाने जल का संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया । दीवारों में नारा लिखकर जागरूक किया, और खेत तालाब का भूमि पूजन अर्चन कर पानी के संरक्षण के लिए जागरूक किया ।
युक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि ग्राम से विपीन कुमार बिसेन (ग्राम सचिव) विनोद कुमार पट ले ( रोजगार सहायक) रविन्द्र चौधरी। ( मेट) ब्लॉक समन्वयक श्रीमती शोभना ठाकरे, जल जीवन मिशन से रोशनी टेमरे , ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन से सुनील कुमार चौधरी ग्राम से किशन लाल पट ले, संजय नागोत्रा एवं वरिष्ठ नागरिक की उपस्थिति रही ।




