WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

माईक्रो वन पेंच परियोजना के अधिकारी किसानों को कर रहे गुमराह

तारीख पे तारीख दे रहे ठेकेदार और विभाग के अधिकारी, किसानों ने चौरई में एसडीएम और छिंदवाड़ा एडीएम से मिलकर सौंपा ज्ञापन

Chhindwara 03 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- चौरई विकासखण्ड के अंतर्गत 12 गांव के किसानों को माईक्रो पेंच वन लिफ्ट इरीगेशन परियोजना के माध्यम से सिंचाई के लिए खेतों में पानी पहुंचना है जिसका काम समय पर पूरा नहीं किया जा रहा है। चौरई क्षेत्र के रामगढ़, जुरतरा, टूंडवाड़ा, मड़ई, फतेहपुर पिपरिया, जमुनिया सहित अन्य गांव के किसान लगातार शासन,प्रशासन का ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकर्षित करा रहे हैं, विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदार किसानों को शीघ्र काम पूरा कराने का आश्वासन दे रहे हैं लेकिन समय पर काम पूरा नहीं हो रहा है।

क्षेत्र के किसान मंगलवार को बड़ी संख्या में चौरई एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे और उन्होने धरना शुरू कर दिया और मांग रखी कि हमें कलेक्टर से मिलवाया जाए एसडीएम प्रभात मिश्रा ने अतिरिक्त कलेक्टर से चर्चा कर किसानों को मिलने के समय मांगा आखिर किसान छिंदवाड़ा पहुंचकर अतिरिक्त कलेक्टर से मिले और अपनी बात रखी। किसान संघर्ष समीति के अध्यक्ष शिवकुमार दुबे, मंगल बंजारा, गुरूप्रसाद सनोडिया, देवीप्रसाद बंजारा, अशोक पंचेश्वर, पूनाराम यादव सहित अन्य किसान प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अतिरिक्त कलेक्टर ने किसानों के समक्ष विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री टेकाम एवं कम्पनी के लोगों को बुलाया और काम की गति बढ़ाने के निर्देश दिये कम्पनी के लोगों ने शीघ्र काम पूरा करने का आश्वासन दिया है।

किसानों ने बताया कि पेज परियोजना माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्लान बन पंप क्रमांक 3 अंतर्गत आने वाले किसानों को गुमराह किया जा रहा है। वर्ष 2019 यह परियोजना स्वीकृत हुई है लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो सका। जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। आंदोलन के दौरान प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि अधूरा काम जून 2024 में पूर्ण कर देंगे लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। फिर जून 2025 में टेस्टिंग करने का आश्वासन दिया गया इसमें भी कम वक्त बचा है और ज्यादा काम बकाया है। किसानों ने कहा कि कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो उग्र आंदोलन की तैयारी करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!