राजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

सिवनी यशो:- रविवार 21 जुलाई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने स्वागत सम्मान कार्यक्रम में सहभागिता तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र व खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। 
नगर के समीपस्थ ग्राम कोहका (बबरिया) स्थित रीत मैरिज लान मे ग्राम रोजगार सहायक संगठन सहायक सचिव महासंघ जिला सिवनी द्वारा भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा पूर्व में ग्राम रोजगार सहायकों की विभिन्न मांगों को पूर्ण करते मानदेय दोगुना किये जाने के उपलक्ष्य मे आयोजित स्वागत सम्मान कार्यक्रम मे विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने सहभागिता किया। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम श्री राय के करकमलों से धर्मसम्राट अनंतश्री विभूषित ब्रम्हलीन ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वतीजी महाराज छायाचित्र पर तिलक लगा माल्यार्पण व शत-शत नमन कर किया गया। 
इसके उपरांत संगठन पदाधिकारियों द्वारा विधायक श्री राय का फूल मालाओं से स्वागत एवं शंकराचार्य जी महाराज का छायाचित्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर  रीतेश तिवारी जी प्रदेशाध्यक्ष, रुपेश शर्मा जिलाध्यक्ष, श्रीमती रानू राजपूत, उमेश चंद्रवंशी, शिव परते, जितेन्द्र परमार, देशी भैया, शशिकांत मिस्त्री, शैलेन्द्र मेश्राम, राकेश पंद्रे  प्रकाश यादव, उमेन्द्र पारधी, प्रदीप इनवाती, गजराम डहेरिया, पवन परवाह, गिरवर यादव , सतीश डहेरिया सहित बड़ी संख्या मे रोजगार सहायकों की गरिमामय उपस्थिति रही।
 इसके पश्चात विधायक श्री राय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लखनवाड़ा पहुंचे। जहां पर गत रात्रि  भारी वर्षा होने के कारण आयी बाढ़ से हुये नुक़सान का निरीक्षण किया। इसके पश्चात विधायक श्री राय  ने ग्राम हरहरपुर पहुंचकर आशा वेयरहाउस मे बनाये गये मूंग खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया एवं उपस्थित किसान बंधुओं से चर्चा कर समस्याओं को सुना तथा निराकरण किये जाने हेतु निर्देश दिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!