विधायक दिनेश राय मुनमुन विदिशा लोकसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन में कर रहे है सघन जनसंपर्क
सिवनी यशो:- सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन विदिशा लोकसभा क्षेत्र के सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में सघन जनसंपर्क कर श्री चौहान को भारी मतो से विजयी बनाने के लिये भाजपा कार्यकत्र्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क कर रहे है । सोमवार 29 अप्रैल को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राय ने प्राचीन श्री राम मंदिर मे दर्शन व पूजन-अर्चन कर नगर के विभिन्न वार्डों मे भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी श्री चौहान के समर्थन मे सघन जनसंपर्क किया।
श्री राय ने विदिशा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सिलवानी नगर के प्राचीन श्री राम मंदिर मे भगवान श्री राम जी के दर्शन व पूजन- अर्चन कर वार्ड क्रमांक 01, 02, 03, एवं बेगमगंज नगर के वार्ड क्रमांक 17 व 18 मे लोकसभा चुनाव के तहत पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी श्री चौहान के समर्थन मे संघन जनसंपर्क किया। इसके साथ ही विधायक *श्री राय ने अनेक वार्डों मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। इसके अलावा विधायक श्री राय ने कल मंगलवार 30 अप्रैल को सिलवानी नगर मे आयोजित होने वाली प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनसभा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

सिवनी विधायक श्री राय ने रविवार को सिलवानी नगर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एवं वार्ड क्रमांक 06 मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व जेष्ठ -श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक श्री राय को तिलक लगाकर फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात विधायक श्री राय क ने संध्या समय रायसेन जिले के बेगमगंज मे पूर्व केबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ठाकुर से मुलाकात उपरांत विवाह समारोहों मे सहभागिता किया।






