WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को किया नमन

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम मे हुए शामिल

 


सिवनी यशो:- बुधवार 16 अगस्त को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने परम श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन् किया। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आज बारापत्थर सिवनी स्थित जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां पर आपने बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, प्रखर राजनेता, कुशल वक्ता, प्रेरणा स्रोत, भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व प्रधानमंत्री, परम श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्मरण किया। तथा छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कोटि-कोटि नमन् किया। इसके पश्चात विधायक श्री राय नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा दलसागर चौपाटी में दोपहर 02:00 बजे से आजादी का अमृत महोत्सव तहत मेरी माटी, मेरा देश अभियान के अंतर्गत आयोजित मिट्टी को नमन्, वीरों का वंदन कार्यक्रम मे शामिल हुए। जहां पर आपने सांसद डा ढालसिंह बिसेन जी, नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान के साथ पार्टी एवं गणमान्य जनों की गरिमामय उपस्थिति मे झंडा वंदन एवं राष्ट्रगान उपरांत शिलान्यास किया। इसके पश्चात विधायक श्री राय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मे सहभागिता किया। इस अवसर पर पार्षद गणों, गणमान्य जनों, भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर पालिका अधिकारियों कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!