छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पूर्व विधायक रजनीश सिंह के सानिध्य मे निकाली गई विशाल कावड़ यात्रा

 

पूर्व विधायक रजनीश सिंह के सानिध्य मे निकाली गई विशाल कावड़ यात्रा - Seoni News
छपारा यशो:- नगर से प्रतिवर्ष सावन माह में गुरूरतनेश्वर धाम दिघोरी मे भगवान भोलेनाथ को बैनगंगा नदी का पवित्र जल चढ़ाने के लिए श्रद्धा पूर्वक कावड़ यात्रा निकली जाती हैं। केवलारी विधानसभा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह द्वारा सोमवार 14अगस्त को सुबह 10बजे के आसपास छपारा नगर के प्राचीन शिव मंदिर सिद्ध बाबा घाट से बैनगंगा का पवित्र जल लेकर गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी के लिए यह कावड़ यात्रा निकली।उक्त विशाल कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिला,पुरुषो के साथ युवाओं की टीम रही,साथ ही विशेष तौर पे उज्जैन से आये साधु संतो भी इस कावड़ यात्रा में शामिल हुए।
विदित हो कि 14 अगस्त को सुबह 10 बजे नगर के बैनगंगा तट सिद्ध बाबा घाट में पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुई इस कावड़ यात्रा में पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह के साथ नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजार की संख्या में महिला-पुरुष बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के इस विशाल कावड़ यात्रा में शामिल हुए। उक्त कावड़ यात्रा नगर के बैनगंगा तट से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से गुजरी जिसका जगह जगह लोगो के द्वारा स्वागत किया गया, साथ ही कुछ देर के लिए हुई बारिश ने भी कावड़ यात्रियों के मनोबल को डिगा नहीं पाई और सभी कावड़ यात्री गिरते हुए पानी में भी अपनी यात्रा जारी रखी। वही 29किलोमीटर दूरी की इस यात्रा का रास्ते में भी जगह जगह स्वागत किया गया,रास्ते में कुछ देर विश्राम और जलपान के साथ यह कांवड़ यात्रा ग्राम दिघौरी स्थित मंदिर गुरु रत्नेश्वर धाम शाम को 5बजे के आसपास पहुंची। वहा स्थित विश्व के एकमात्र सबसे बड़ा स्फटिक शिवलिंग में पूर्ण विधि विधान से बेनगांगा का जल अर्पण किया गया,पूजन पश्चात इस कावड़ यात्रा का समापन किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button