मंडलासिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन गोस्वामी समाज के भवन निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम शामिल हुये

सिवनी यशो:- शनिवार को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन गोस्वामी समाज के भवन निर्माण कार्यक्रम के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए सिवनी नगर के समीपस्थ ग्राम खैरीटेक में स्थित सिद्धीविनायक लान में अखिल भारतीय गोस्वामी सभा जिला इकाई सिवनी के तत्वावधान में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित गोस्वामी समाज के भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन विशिष्ट अतिथि के रुप मे शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर श्री राय ने सर्वप्रथम आदिशंकराचार्य जी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन् किया। तत्पश्चात समाज के पदाधिकारियों द्वारा आपका फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया जाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। स्वागत बेला के उपरांत विधायक श्री राय ने अपने संबोधन में गोस्वामी समाज भवन के लिए सामाजिक बंधुओं को शुभकामनाएं दी तथा विधायक निधि से समाज के भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान किया। इस दौरान बालकृष्ण पर्वत गोस्वामी राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी समाज, राकेश पाल विधायक, प्रीतमपुरी गोस्वामी, अन्नागिरी गोस्वामी,अरविन्द गिरी गोस्वामी, सुरेन्द्र गिरी गोस्वामी, लक्ष्मणगिरी गोस्वामी,सुबोध गिरी गोस्वामी, देवकुमार भारती गोस्वामी,विपिन यति गोस्वामी, अमरीशगिरी गोस्वामी, साहबपुरी गोस्वामी अतिथि के रुप में उपस्थित थे। इस अवसर पर नरेश गिरी गोस्वामी विधायक प्रतिनिधि सहित गोस्वामी सभा के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!