WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने हरियाली महोत्सव मे शामिल हो किया जिम का लोकार्पण

विधायक कप कबड्डी खेल प्रतियोगिता मे सहभागिता किया

सिवनी यशो:- रविवार 13 अगस्त को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने हरियाली महोत्सव कार्यक्रम मे शामिल होकर ओपन जिम का लोकार्पण किया। तथा अनेक कार्यक्रमों मे शामिल हुए। जिला मुख्यालय सिवनी के समीपस्थ ग्राम पलारी की पहाड़ी मे विराजमान भगवान शनिदेव जी के सिद्ध धाम शनि मंदिर मे महिला समिति द्वारा आयोजित विशाल हरियाली महोत्सव कार्यक्रम मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी शामिल हुए। जहां पर आपने सर्वप्रथम भगवान शनिदेव जी के विधि विधान से दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात आपने शनिधाम ट्रस्ट महिला समिति द्वारा आयोजित विशाल हरियाली महोत्सव कार्यक्रम मे अतिथि के रुप मे सहभागिता कर उपस्थितों को शुभकामनाएं दीं। तथा पुरुस्कारों का वितरण किया। तदुपरांत विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने भाजपा जिला समन्वयक वेदसिंह ठाकुर, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय सहित सम्माननीय जनों की गरिमामय उपस्थिति मे फीता काट कर ओपन जिम का लोकार्पण किया। तथा सभी के साथ प्रांगण मे वृक्षारोपण किया। इस दौरान श्री शनि धाम ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों द्वारा श्री राय का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री प्रहलाद पटेल जी कोनियापार, नरेन्द्र टांक, रामलाल राय, नरेन्द्र ठाकुर पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, मुनिया टांक संयोजक अटल विचार मंच, अजय पांडे जी अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, अखिलेश राय , रुक्मणी सनोडिया विधायक प्रतिनिधि, अंजू दीदी विधायक प्रतिनिधि, अराधना चौरसिया, कमल अग्रवाल, नीतू नितेन्द्र गुड्डू बघेल, कीर्ति सनोडिया, सुरेन्द्र शेरु माल्या, रंजीत राय, रोहित साहू सहित बडी संख्या महिला समितियों की सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी विधानसभा विधायक कप कबड्डी खेल प्रतियोगिता मे शामिल हुए। जहां पर आपने फीता काट कर प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया। तथा प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले प्रतिभागी खिलाडिय़ों परिचय प्राप्त कर स्वयं की ओर से टी-शर्ट्स का वितरण किया। इसके उपरांत विधायक दनेश राय मुनमुन बारापत्थर जिला भाजपा कार्यालय के सामने स्थित नवीन फोक्स क्लब प्रतिष्ठान के शुभारंभ कार्यक्रम मे शामिल हुए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!