धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने परमहंसी आश्रम मे जगतगुरु से लिया आशीर्वाद

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मे किया सहभागिता

 Seoni 11 December 24
सिवनी यशो:- बुधवार 11 दिसंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन (MLA Dinesh Rai Munmun) ने परमहंसी आश्रम (Paramahansi Ashram) पहुंचकर जगतगुरु शंकराचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भव्य प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम मे शामिल हुए। आज विधायक दिनेश राय मुनमुन नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले के गोटेगांव समीपवर्ती धार्मिक स्थल परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर श्रीधाम (Paramhansi Ganga Ashram Jhoteshwar Shridham) पहुंचे। जहां पर विराजमान परम पूज्य अनंत श्री विभूषित शारदा द्वारका पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज (Most respected Anant Shri Vibhushit Sharda Dwarka Peethadhishwar Shankaracharya Swami Shri Sadanand Saraswati Ji maharaj) एवं अनंत श्री विभूषित ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज (Anant Shri Vibhushit Astrologer Peethadhishwar Swami Shri Avimukteshwaranand Saraswati Ji Maharaj) से आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने परमहंसी आश्रम मे जगतगुरु से लिया आशीर्वाद - Seoni News

तदोपरांत आपने मंदिर मे मां जगत जननी राजराजेश्वरी माता (maa Jagat Janani Rajrajeshwari Mata) के दर्शन कर आरती किया। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास (Panchayat and Rural Development) विभाग केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल (Cabinet Minister Prahlad Patel) के साथ जगतगुरु शंकराचार्य ब्रम्हलीन स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज (Jagatguru Shankaracharya Brahmin Swami Shri Swarupanand Saraswati Ji Maharaj) के समाधि स्थल पर नवनिर्मित मंदिर के लोकार्पण एवं प्रांगण मे भव्य प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम मे शामिल हुए। तथा गुरु श्री के चरणों मे प्रणाम कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने परमहंसी आश्रम मे जगतगुरु से लिया आशीर्वाद - Seoni News

इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने सिवनी नगर मे स्थित मठ मंदिर प्रांगण मे विश्व गीता प्रतिष्ठानम मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ उज्जैन एवं परशुराम कल्याण बोर्ड म.प्र. शासन (Parshuram Welfare Board Governance) द्वारा गीता जयंती (Gita Jayanti) के अवसर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Festival) मे सहभागिता किया। जहां पर विभागीय अधिकारियों द्वारा आपका अतिथि सत्कार किया गया। इस दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रांगण मे लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के वर्चुअल कार्यक्रम को देखा व सुना गया। इस अवसर पर सर्वश्री शफीक खान जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, सुश्री संस्कृति जैन कलेक्टर (Collector Ms. Sanskriti Jain) , सुनील मेहता जिला पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या मे आमजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button