मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कलेक्टर के साथ लोकार्पण कार्यक्रम व्यवस्थाओं का जायजा लिया
सिवनी यशो:- शुक्रवार 25 अक्टूबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जिला कलेक्टर के साथ शासकीय मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आज विधायक दिनेश राय मुनमुन (MLA Seoni Dinesh Rai Munmun) ने जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) के साथ नगर के समीपस्थ ग्राम कंडीपार स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज (Govt. Medical College) के लोकार्पण कार्यक्रम के अंतर्गत की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मंचीय कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल, हैलीपेड स्थल, भोजन व्यवस्था सहित की जा रही आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर जानकारी प्राप्त किया।
ज्ञात हो कि आगामी 29 अक्टूबर को शासकीय मेडिकल कॉलेज सिवनी का वर्चुअल लोकार्पण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) के करकमलों से किया जाएगा। इस अवसर पर सर्वश्री मनीष मोनू मिश्रा, अहफाज खान, देवेन्द्र राठौर, जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी, किशोर वामनकर थाना प्रभारी डूंडासिवनी, श्री विजय बघेल यातायात प्रभारी सहित अधिकारियों व पुलिस जवानों की उपस्थिति रही।




