मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया प्रदेश के मुखिया का स्वागत

   सिवनी यशो:- सोमवार 05 अगस्त को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव जी का आत्मीय स्वागत किया। आज जबलपुर से बालाघाट प्रवास के दौरान दोपहर 01:00 बजे सिवनी विधानसभा के ग्राम लूघरवाडा मे अल्प समय के लिए पहुंचे प्रदेश सरकार के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया प्रदेश के मुखिया का स्वागत - Seoni News
मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही सिवनी पहुँचकर मेडीकल कालेज का शुभारंभ करने एवं अन्य विकास के कार्यो को करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अतिवर्षा से किसानों को हुई नुकसानी का मुआवजा दिया जायेगा ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, आमजनों एवं अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button