क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

मोबाइल ने खोला राज: सिवनी में शातिर हिस्ट्रीशीटर अफरोज उर्फ बिजली फिर गिरफ्तार

दो सूने घरों में चोरी, एक मकान में चोरी का प्रयास

Seoni 18 January 2026
सिवनी यशो:-  चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देशों के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर हिस्ट्रीशीटर अफरोज उर्फ मारी उर्फ बिजली को पुनः गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा दो सूने घरों में चोरी तथा एक अन्य घर में चोरी का प्रयास किए जाने का खुलासा पुलिस ने किया है।पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती श्रद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में तीन घटनाओं का सफल खुलासा किया गया।

पहली चोरी: घसियारी मोहल्ला

दिनांक 08 जनवरी 2026 को प्रार्थिया रुकसाना बेगम निवासी घसियारी मोहल्ला, सिवनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात आरोपी ने उनके मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं 50,000 रुपये नकद चोरी कर लिए। इस पर अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

सिवनी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार शातिर हिस्ट्रीशीटर अफरोज उर्फ बिजली
सिवनी: शातिर हिस्ट्रीशीटर अफरोज उर्फ बिजली गिरफ्तार, दो सूने घरों में चोरी का खुलासा

दूसरी चोरी: सूफी नगर

इसी प्रकार दिनांक 14 जनवरी 2026 को प्रार्थी वजीर खान निवासी सूफी नगर, सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने की अंगूठी एवं 7,700 रुपये नकद चोरी किए गए। इस पर अपराध क्रमांक 27/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

मोबाइल व ऊनी टोपा से खुला राज

दोनों घटनास्थलों की बारीकी से जांच के दौरान वजीर खान के मकान से एक संदिग्ध मोबाइल फोन एवं ऊनी गरम टोपा मिला। जांच में मोबाइल कोतवाली थाना क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अफरोज उर्फ बिजली का पाया गया। इसके बाद संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपी को मटन मार्केट के पास से पकड़ा गया।

एक अन्य सूने मकान में चोरी का प्रयास

पूछताछ में आरोपी ने विश्वनाथ नगर, कबीर वार्ड (थाना डूंडासिवनी) स्थित एक सूने मकान में चोरी की नीयत से ताला तोड़ने की बात भी स्वीकार की।

आरोपी के कब्जे से चोरी गया मशरूका व नकदी विधिवत जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेजा गया है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपी अफरोज उर्फ मारी उर्फ बिजली पिता सलीम खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी भगतसिंह वार्ड, पठान चौक सिवनी के विरुद्ध पूर्व में भी नकबजनी के 13, आर्म्स एक्ट का 1, मारपीट का 1 सहित कुल 15 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

जप्ती विवरण

  • अपराध क्रमांक 20/2026: चांदी की 2 जोड़ी पायल, 2 जोड़ी बिछिया, नकद 5,500 रुपये
  • अपराध क्रमांक 27/2026: एंड्रॉयड मोबाइल, ऊनी टोपा, लोहे की रॉड (लिवर), पीले रंग का बैंटेक्स हार, नकद 4,000 रुपये

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी,

उनि दयाराम शरणागत,

सउनि संतोष बैन,

प्रधान आरक्षक चंद्रप्रकाश अडमे सहित

मनोज मरावी,

सौरभ ठाकुर,

लोकेश सरयाम,

रविशंकर सोनी, सुधीर चौधरी एवं मुकेश इनवाती की विशेष भूमिका रही।

https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/Agra-80702-3

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!