सिवनी

मोबाईल टॉवर लगने से बढ़ेगा खतरा

हड्डीगोदाम क्षेत्र के वार्डवासियों ने जताया विरोध, नहीं हो रही सुनवाई

Seoni 04 February 2025
सिवनी यशो:- नगर पालिका परिषद सिवनी के भगतसिंह वार्ड हड्डीगोदाम में मदीना मस्जिद के पास निजी कंपनी का टॉवर लगाया जा रहा है जिसका विरोध वार्डवासियों ने करते हुए इसकी शिकायत एसपी-कलेक्टर, सीएमएचओ सहित पालिका सीएमओ से की है।
वार्डवासियों का कहना है कि पूर्व से ही एक अन्य टॉवर यहां लगा हुआ है लेकिन लेकिन दूसरा टॉवर भी लगाने की तैयारी की जा रही है जिससे निकलने वाली इलेक्ट्रो मैग्नेटिक रेडिएशन से खतरा बना हुआ है। वहीं आमजनों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। वार्डवासियों का कहना है कि क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या नहीं है इसके बावजूद भी नेटवर्क टॉवर लगाना अधिकारियों की संलिप्तता पर भी सवाल खड़ा करता है।

शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

वार्डवासियों का कहना है कि शिकायत किये हुए 02 माह हो गये लेकिन अब तक जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की है। वहीं टॉवर लगाने वालों के हौंसले भी बुलंद है। हालांकि जिस जमीन में टॉवर लगाया जा रहा है वह निजी भूमि है लेकिन वार्डवासियों का विरोध करना भी जायज है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!