छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मोदी सरकार ने 9 सालों में विकास की गंगा बहाई है – श्रीमती मुंडे

सिवनी यशो:- मोदी सरकार द्वारा बीते 9 सालों में किए गए कामों से देश की सोच में अंतर आया है। विकास की गति तेज हुई है कांग्रेस के समय में विकास की फाईले धूल फांकती थी परंतु अब विकास कार्यो की प्लानिंग के साथ जिस कार्यकाल में विकास के काम का भूमिपूजन होता है उसी कार्यकाल में विकास कार्य का लोकार्पण भी होता है । प्रधानमंत्री श्री मोदी के Ó सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासÓ जैसे मंत्रों के साथ काम कर रहे है आज सिवनी जिले का जिन विकास कार्य जो मेरी जानकारी में आये है उसकी लिस्ट बहुत लंबी है और इन्ही विकास कार्यो के कारण देश और दुनिया में मोदी जी का नाम हो रहा है भाजपा की सरकार के प्रति आमजनों का विश्वास बढ़ा है उक्ताशय की बात भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे ने विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सिवनी जिले के प्रवास के दौरान विकास तीर्थ कार्यक्रम के अवसर पर सिवनी रेल्वे स्टेशन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कही । इस अवसर पर उत्तरप्रदेश बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह, बालाघाट सांसद डां. ढालसिंह बिसेन, प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद श्रीमती कविता पाटीदार प्रदेश मंत्री, आशीष दुबे, जाटव जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।
श्रीमती पंकजा मुुंडे ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने अपने महज 9 वर्षों के कार्यकाल में संपूर्ण भारत में विकास की जो गंगा बहाई है जिसके चलते आज आमजनों को हर क्षेत्र में सुविधाएं मिल रही हैं। सिवनी की विकास गाथा इतनी लंबी है कि सिवनी से लेकर नागपुर तक यह लिस्ट पहुंच सकती है। सिवनी के उल्लेखनीय कार्यो को रेखांकित करते हुये उन्होंने कहा कि जिले में एशिया का सबसे बड़ा साउंड फ्रूफ फ्लाई ओवर बना है जिसे दिखने के लिये ही अनेक पर्याटक आते है और यह बहुत सुंदर भी दिखता है सिवनी जिले को यह गौरव भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही दिया है । सिवनी जिले का रेल्वे स्टेशन सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने के लिये सांसद जी सराहनीय प्रयास किये है और 126 करोड़ रूपये से फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने की स्वीकृति भी प्राप्त हो गयी है । श्रीमती मुंडे ने बताया कि जिले में 34 ऐसे बड़े कार्य देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किये है जो कांग्रेस की सरकारों में होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती । श्रीमती मुडे ने कहा कि सिवनी में आज हम जहाँ बैठे है वह रेल्वे स्टेशन की बिल्डिंग है जो पहले नेरोगेज हुआ करती थी इसे ब्राडगेज में परिवर्तित करने के लिये 1500 करोड़ रूपये मोदी सरकार ने खर्च किये है । हमने रेल्वे की घोषणाएँ अपने जीवन में पूरी होते हुये नहीं देखी थी यह सब मोदी सरकार में ही देखने को मिल रही है । श्रीमती मुंडे ने कहा कि मैंने जबलपुर से बालाघाट के सफर के दौरान रास्ते चल रहे अनगिनत निर्माण कार्य देखे जो बदलते भारत की एक सुनहरी तस्वीर को प्रस्तुत करते हैं, बदलते भारत को दिखाते हैं। इन्हें देख कर अटल जी की बातें साकार होती नजर आती हैं, कि देश में अच्छी सड़कों का जाल शरीर में धमनियों की तरह होता है। यदि शरीर में एक भी धमनी डेमेज हो जाए तो पूरे शरीर में तकलीफ बढ़ जाती है। उसी तरह यदि देश में गुणवत्ता वाली सड़कें बन जाएं तो देश का विकास तीव्र गति से होना तय है, जो होता हुआ नजर भी आ रहा है।
कार्यक्रम में सिवनी बालाघाट सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन ने बताया कि रेल्वे के गेज परिवर्तन के साथ ही 35 करोड़ का नया रेल्वे स्टेशन भी स्वीकृत हुआ है तथा ओवर ब्रिज की स्वीकृति भी प्राप्त हो गयी है सिवनी में पासपोर्ट आफिस भी मिला, एफ एम रेडियो भी मिला, ब्राडगेज के माध्यम से यह की व्यापारिक गतिविधयाँ बढ़ी और व्यवस्थित करने के प्रयास भी चल रहे है । जिले को जितने विकास का अवसर मोदी जी कार्यकाल में मिला वह कांग्रेस की सरकारों में कभी नहीं मिला है । डाँ बिसेन ने कहा कि हमें और बड़े शहरों से जुडने के लिये आश्वासन मिला है शीघ्र ही हमारी अपेक्षाएँ पूर्ण होगी । इस मौके पर, ज्ञानचंद सनोडिया, लालू राय, गजानंद पंचेश्वर, अजय डागोरिया, अशेक तेकाम, संजीव मिश्रा, अभिषेक दुबे,संतोष नगरपुरे पंकज बिसेन, दिलीप अग्रवाल,युवराज सिंह रहांगडाले , आशीष माना ठाकुर, गोलू, राजू यादव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button