10 दिसंबर किसान आंदोलन: अपने हक और अधिकार की लड़ाई में सिवनी जिला मुख्यालय जरूर पहुंचे – मोहन सिंह चंदेल
Seoni 0 7 December 2025
सिवनी यशो:- देश का अन्नदाता किसान भाजपा सरकार की अदूरदर्शी नीतियों के चलते अपनी मेहनत की फसल को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर है। सरकार की चुप्पी से किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।
जिले के किसान नेता, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं सिवनी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह चंदेल ने इस मुद्दे पर एक वीडियो संदेश जारी किया है।
उन्होंने कहा कि किसानों को अपने हकों और
अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़ा होना होगा।
मोहन सिंह चंदेल ने किसानों से किसान आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
10 दिसंबर को सिवनी जिला मुख्यालय में होगा किसान आंदोलन
जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 10 दिसंबर को सिवनी जिला मुख्यालय में एक बड़ा किसान आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।
मोहन सिंह चंदेल ने जिले के सभी किसानों से किसान आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
“जिंदा हैं तो जिंदा नजर आना जरूरी है”
अपने संदेश में उन्होंने कहा—
“जब उसूलों पर आँच आए तो टकराना ज़रूरी है,
और अगर ज़िंदा हैं तो ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है।”
उन्होंने जोर दिया कि अपनी उपज को वाजिब दाम दिलवाने और
किसान हितों की आवाज बुलंद करने के लिए यह आंदोलन अत्यंत आवश्यक है।



