Mon, 23 Nov 2026 | 02:33:10 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर

मध्यप्रदेश बनेगा रेलवे मैन्युफैक्चरिंग हब, रायसेन में 1800 करोड़ की रेल कोच फैक्ट्री का भूमिपूजन

मध्यप्रदेश बनेगा रेलवे मैन्युफैक्चरिंग हब, रायसेन में 1800 करोड़ की रेल कोच फैक्ट्री का भूमिपूजन
शेयर करें:

 Bhopal/Raisen, August 10, 2025

भोपाल यशो:-केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है और जल्द ही देश का रेलवे मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री रविवार को रायसेन जिले के उमरिया गांव में 1800 करोड़ रुपए की लागत वाली बीईएमएल ब्रह्मा परियोजना के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि इस फैक्ट्री से 5000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा और प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सीहोर व विदिशा जिले औद्योगिक रूप से नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में रक्षा क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त भूमि और संसाधन मौजूद हैं, और यहां डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना संभव है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बीईएमएल की रोलिंग स्टॉक फैक्ट्री विकास और रोजगार की गंगौत्री होगी।

यह हाईवे, रेल और हवाई मार्ग से जुड़ी होगी और 18 महीने में पहला कोच तैयार करने का लक्ष्य है। उन्होंने डिफेंस कॉरिडोर निर्माण के लिए केंद्र से सहमति प्रदान करने का अनुरोध भी किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ब्रह्मा परियोजना से क्षेत्र विशेष औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।

उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनके हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सोमवार को किसानों के खातों में 1156 करोड़ रुपए की फसल बीमा राशि जारी होगी।

यह भी पढ़े :- केंद्रीय गृह मंत्री एवं रक्षा मंत्री से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष और सागर सांसद

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो संदेश में कहा कि यह फैक्ट्री “मेक इन इंडिया – मेक फॉर द वर्ल्ड” के संकल्प को साकार करेगी और मध्यप्रदेश को रेलवे निर्माण व निर्यात का केंद्र बनाएगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया गया और बीईएमएल परियोजना का 3डी वॉकथ्रू प्रदर्शित किया गया।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?&newsid=20250810N34&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=08/10/2025