WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आज

छिन्दवाड़ा यशो:- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा छिन्दवाड़ा के अध्यक्ष मीर जाहिद अली ने बताया कि दिनांक 20 अक्टूबर 2024 ,दिन रविवार को समय 12:30 बजे से वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक स्थान जनसेवा सुविधा केन्द्र पुराना पी.डब्ल्यू.डी. ऑफिस के बाजू में ,शिवनगर कॉलोनी ,छिन्दवाड़ा में आहुत की गयी है ।

  जिसमें मुख्यत: दिनांक 14 सितम्बर 2024 के शहडोल में आयोजित सम्मेलन में लिये गये निर्णयों की जानकारी ,दिनांक 30 जून एवं 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हुये पेंशनरों को एक वेतनवृद्धि दिलाने हेतु उच्च न्यायालय जबलपुर में दिये गये प्रकरणों की जानकारी एवं जो पेंशनर्स इस कार्यवाही में छूट गये है उनका नाम सम्मिलित करने हेतु आवेदन लिये जावेंगे तथा पेंशनरों की लंबित मांगों के लिये प्रस्तावित 31 दिसम्बर 2024 को प्रांतीय स्तर पर भोपाल में आंदोलन के पूर्व सभी जिलो में धरना ,ज्ञापन ,रैली आदि के लिये अपने जिले में आंदोलन के लिये दिनांक निश्चित की जायेगी। सभी आदरणीय पेंशनरों से निवेदन है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर अपने अधिकारों के लिये उत्साहवर्धन करने का कष्ट करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!