स्वास्थ्य विभाग टीम की सजगता से बची मां और उसके बच्चे की जान
Seoni 28 May 2025
सिवनी यशो:- जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की सजगता से घंसौर ग्राम बालपुर निवासी जीरोबाई ककोडिया एवं उनकी बच्ची दोनों सुरक्षित हैं। जीरोबाई काकोडिया की पहली जांच कराने पर ही उसका ब्लड प्रेशर ज्यादा आने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार उनकी मॉनिटरिंग की जा रही थी। आठवे महीने के आखरी में जब महिला उपस्वास्थ्य केंद्र आयी तो जांच के दौरान उसका ब्लड प्रेशर 200/110 था महिला हाईरिस्क की श्रेणी में थी।
जिससे उसकी और उसके बच्चे की जान को खतरा हो सकता था। एएनएम एवं सी एच ओ द्वारा समझाईश देने के उपरांत भी महिला व उसके परिजन किसी भी तरह अस्पताल ले जाने को तैयार नहीं थे। परिजनो द्वारा कहा गया कि महिला पर किसी का साया है पहले झाड फूक करायगें फिर देखते हैं।
जिसकी सूचना जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनीषा सिरसाम को प्राप्त होने पर उन्होंने तत्परता से बी एम ओ व बी ई ई को पुलिस एवं राजस्व विभाग की सहायता लेने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस एवं राजस्व विभाग के समन्वय से सचिव, सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता का दल महिला के घर पहुंचे एवं महिला को घर से सी एच सी घंसौर लाया गया एवं उसका प्राथमिक उपचार देकर तत्काल 108 एंबुलेंस द्वारा जिला चिकत्सालय सिवनी रिफर किया गया जंहा उसकी गंभीरता को दंखते हुये तत्काल मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया ,जहां ब्लड प्रेशर कम होने के पश्चात सीजर द्वारा बेटी ने जन्म लिया जिसका वजन 1.600 ग्राम था, इस कार्य में घंसौर की स्वास्थ्य टीम के द्वारा तत्परता पूर्वक कार्य किया गया। जिससे वर्तमान में जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य व सुरक्षित हैं ।




