मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

बेरोजगार युवक – युवतियों को रोजगार इकाई स्थापित करने शासन दे रहा 50 लाख तक ऋण

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना एवं टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित
Seoni 28 May 2025
सिवनी यशो:- सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु शासन द्वारा संचालित भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना, एवं टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, स्वीकृत की गई है। जिसके तहत जिले को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये 34 एवं 170 कुल 204 हितग्राहियों को लाभांवित कराने का भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है। भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत व्यवसाय, सेवा एवं उद्योग से संबंधित प्रकरण तैयार किये जायेंगे। हितग्राहियों को इकाई लागत का 05 प्रतिशत ब्याज अनुदान की सुविधा दी जायेगी एवं सीजीटी-एमएसई क्रेडिट गारंटी ट्रस्ट फॉर माइक्रो एण्ड स्मॉल एंटरप्राइजेस, योजनान्तर्गत देय गांरटी सेवा शुल्क की राशि की प्रतिपूर्ति 7 वर्षों तक राज्य शासन द्वारा की जायेगी।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने हेतु आय सीमा 12 लाख से कम होना चाहिए। आवेदक की पात्रता में अंकसूची, मूल निवासी प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, कोटेशन, कार्ययोजना, समग्र आई डी, बैंक खाता, फोटो, योग्यता न्यूनतम 08 वी उत्तीर्ण, उम्र 18 से 45 वर्ष के मध्य हो एवं किसी बैंक का चूककर्ता नहीं होना चाहिए। ऋण की सीमा 01 लाख रूपये से 50 लाख तक की है।

इसी तरह टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में 10 हजार से 01 लाख तक के ऋण प्रकरण तैयार किये जायेंगे। इस योजना मे योग्यता का बंधन नही है। उम्र 18 से 55 के बीच होना चाहिए, आवेदक द्वारा एम.पी. ऑनलाईन के समग्र पोर्टल के माध्यम से आवेदन पत्र ऑनलाईन किया जाना हैं। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग के म.प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!