छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश
जिले भर में मातृ-पितृ पूजन दिवस की धूम
Chhindwara 20 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- परम् पूज्य संत आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित विश्व के 167 देशों में मनाया जाने वाला मातृ-पितृ पूजन दिवस की धूम पूरे जिले में है । जगह-जगह भागवत कथाओं में, स्कूलो में ,धार्मिक आयोजनों में यह कार्यक्रम सम्पन्न हो रहें हैं। बच्चों में, विद्यार्थियों में, युवाओं में अच्छे संस्कारों का सिंचन हों, अपने-अपने माता-पिता के प्रति पूज्य भाव प्रकट हो इस निमित्त यह आयोजन प्रतिवर्ष सम्पन्न कराए जातें हैं। शास्त्रों में आता है कि जो बच्चे अपने माता-पिता और गुरुजनों का आदर करते हैं वह चिरआदरणीय हो जाते हैं। सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश जी ने उनके माता-पिता का पूजन कर देवताओं में प्रथम पूजनीय होने का आशिर्वाद प्राप्त किया था। पूज्य बापूजी भी चाहते हैं कि विश्व का हर बच्चा भगवान गणेश जी जैसा बन जाये।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में विकास खण्ड स्तरों पर जगह – जगह संकीर्तन यात्रा निकाल कर इस सम्बंध में साहित्य वितरण किये जा रहें हैं । अभी तक जिले के सैकड़ों स्कूलों के आलावा ग्राम मोआदई , सारंगबिहरी , बिछुआ के आसपास के सैकड़ों ग्रामों के माता-पिता का पूजन भागवत कथा में हो चुका है ।
इस प्रकार की सेवाएं देश के 551 आश्रम और 2500 समितियाँ नित्य विगत 2 माह से कर रही हैं । मुख्य आयोजन 14 फरवरी को सम्पन्न होगा । इस दैवीय कार्य में साध्वी रेखा बहन, साध्वी प्रतिमा बहन, खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई, समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई, सुभाष इंगले, बबलू माहोरे, सुजीत सूर्यवंशी, कैलाश राउत, गोवर्धन मालवीय , छाया सूर्यवंशी, रुपाली इंगले, डॉ. मीरा पराड़कर, करुणेश पाल, शकुंतला कराडे, श्रद्धा बहन, कंचन बहन और लंदन से लिंगा आश्रम आई वैशाली भुसारे सेवाए दे रहीं हैं ।



