क्राइमछिंदवाड़ा

मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चांदामेटा पुलिस ने 5 बाइक और 1 स्कूटी की बरामद

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर की सूचना से मिली कामयाबी

Chhindwara, 08 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:- थाना चांदामेटा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने कुल 5 चोरी की मोटरसाइकिलें और 1 स्कूटी बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2,80,000 बताई गई है।

 सीसीटीवी फुटेज बना सुराग की कड़ी

थाना चांदामेटा में दर्ज अपराध क्रमांक 197/2025 की जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

फुटेज में एक संदिग्ध युवक चोरी की बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया।

स्थानीय नागरिकों से पूछताछ कर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान की।

यह भी पढ़े :- शातिर मोटरसाईकल चोर गिरोह के चार व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस ने दबोचा

 मुखबिर की सूचना से मिली कामयाबी

08 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने रमपुरी जाटाछापर में दबिश दी, जहां दो संदिग्ध युवक अर्जुन कुशवाह (21 वर्ष) और अविनाश धुर्वे (22 वर्ष) पकड़े गए।

पूछताछ में उन्होंने अपने साथी सोनू उर्फ मनोज उइके और एक अपचारी बालक के साथ मिलकर चांदामेटा, मोरडोंगरी, पटपड़ा, उमरेठ, न्यूटन, झुर्रे और छिंदवाड़ा से दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूली।

 बरामद हुए वाहन

पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेण्डम पर कार्रवाई करते हुए कुल 5 मोटरसाइकिल सहित 1 स्कूटी बरामद की, जिससे कई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ।

 कार्रवाई में लगी टीम

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वरी पटले के नेतृत्व में

उनि. देवेन्द्र मसखरे,

सउनि. रतिराम सिंह सहित पुलिस बल के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!