WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज 24 अप्रैल को 4 बजे

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे कल 24 अप्रैल यानि बुधवार को शाम चार बजे नतीजों की घोषणा करेगा । परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट घर पर ही देख देख सकते हैं. इसके लिए एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.mpresults.nic.in या www.mpbse.mponline.gov.in पर क्लिक करना होगा.

सिवनी यशो – मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 वीं एवं 12वीँ के परीक्षा परिणाम के माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और बुधवार को शाम चार बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल मुख्यालय के सभागार में प्रेस कांफे्रंस आयोजित कर परीक्षा परिणाम घोषित किये जायेंगे । जानकारी के अनुसार बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों के लिये अनेक ऐसी सुविधाओं के साथ जारी कर रहा है कि छात्रों को उनका परीक्षा परिणाम आसानी से प्राप्त हो जायेगा । बोर्ड की परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है । अब दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ 24 अप्रैल को घोषित होगा। रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे । जिसके बाद नतीजों का लिंक mpbse.nic.in एवं mpresults.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा जहां से परीक्षार्थी रोल नंबर एवं एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके अपने परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र रिजल्ट बिना इंटरनेट के अपने मोबाई से भी प्राप्त कर सकते है इसके लिये कक्षा दसवीं के छात्र अपने मोबाईल के SMS बाक्स में MPBSE10  टाईप कर स्पेश देकर अपना रोल नंबर टाईप कर 56263 पर भेंजे इसी प्रकार 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए SMS में MPBSE12 लिखें और फिर स्पेस के बाद रोल नंबर लिखें।
मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी के बीच हुई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। दोनों ही परीक्षाओं को मिलाकर कुल 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!