सांसद बंटी विवेक साहू ने की मजदूर परिवार की आर्थिक मदद
महाराष्ट्र के अकोला से शव लाने वाहन के लिए राशि दी
Chhindwara 28 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- जरूरतमंद लोगों के लिए सहारा बने सांसद बंटी विवेक साहू एक मजदूर की आर्थिक मदद करने के लिए फिर सामने आ गए। उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश के अकोला में अमरवाड़ा के ग्राम मेहलोन निवासी राम पथ डेहरिया के बेटे के निधन होने पर वाहन से शव लाने के लिए पैसे नहीं होने पर तुरंत मदद की।
रिश्तेदार भगवानदास डेहरिया ने बताया कि महाराष्ट्र प्रदेश के अकोला में मजदूरी कर अपना जीवनयापन चला रहे छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा ब्लॉक के रामपथ डेहरिया के छोटे सुपुत्र धीरेंद्र डेहरिया का अकोला में दु:खद निधन होने पर परिवार के पास धीरेंद्र की अंत्येष्टि करने वाहन से अपने गांव शव लाने पैसे नहीं होने पर परिवार के लोगों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मदद की गुहार लगाई सांसद के अपने संसदीय क्षेत्र से बाहर होने के बाद सांसद ने तुरंत ही वाहन की व्यवस्था के लिए राम पथ के बड़े बेटे को 8 हजार की आर्थिक मदद की जिससे वाहन से मृतक के परिवार के लोग अंत्येष्टि के लिए अपने निज निवास अमरवाड़ा के ग्राम मेहलोन ला पा रहे हैं।





