रोटरी क्लब सौसर द्वारा हुआ स्वेटर वितरण
Chhindwara 28 December 2024
सौसर यशो:- रोटरी क्लब सौसर द्वारा प्रतिवर्ष ग्रामीण अंचल की स्कूलों में कड़ाके की ठंड के मद्देनजर स्वेटर का वितरण किया जाता है इसी श्रृंखला में इस वर्ष 27 दिसंबर को क्लब द्वारा नगर की शासकीय माध्यमिक स्कूल गोहटान में स्वेटर का वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री संदीपजी मोहोड़ , अतिथि एवं सहयोगी श्री रोहितसिंग ठाकुर (मोंटी भैया) क्लब अध्यक्ष सन्नी चड्डा सचिव विकास शर्मा सदस्य दिलीपजी बत्रा,अनिल पालीवाल , अभिषेक भूतड़ा एवं सभी रोटरी सदस्यो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ उसके उपरांत सभी अतिथियों का स्वागत शाला के प्राचार्य राजेश पोस्ते , डोंगरे सर बंसत सर अनुष्ठाने सर धमदर मैडम बिसेन मैडम द्वारा किया, अपने उदबोधन में मुख्य अतिथि संदीप भाऊ मोहोड़ ने सर्वप्रथम देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंग के निधन पर शोक सवेंदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की एव दूर दराज से आने वाले गरीब विद्यार्थियों को आर्थिक परिस्थितियों से गुजरते हुए शिक्षा ग्रहण करने का महत्व दर्शाया एव रोटरी क्लब की सामाजिक गतिविधियों की प्रंशसा की, क्लब अध्यक्ष सन्नी चड्डा ने अपने संक्षिप्त उदबोधन में क्लब के कार्यक्रम एव बच्चों को शिक्षक और छात्रों के आपसी सम्बंधो का महत्व दर्शाया, मंच संचालन एव आभार प्रदर्शन डोंगरे सर ने किया





