मप्र बेरोजगारी में देश में नंबर-1, भाजपा झूठ की सीमा लांघ चुकी: कमलनाथ
टैरिफ 2.93% से 18% पहुँचा, अमेरिका से ट्रेड डील में किसान-उद्योग सबसे ज्यादा पिसेंगे: नकुलनाथ
Chhindwara 08 February 2026
छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश में बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार के दावों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मप्र बेरोजगारी में नंबर-1 है, प्रदेश में बेरोजगारी केवल 1.05 प्रतिशत बताना जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है, जबकि वास्तविक आंकड़ा 15 प्रतिशत से भी अधिक है।
दो दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा पहुंचे कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का हवाई पट्टी पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने स्वागत किया।
मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने कहा कि मप्र बेरोजगारी में नंबर-1 है, बेरोजगारी हर घर और हर परिवार की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है।
टैरिफ बढ़ाकर सरकार ने किसान-व्यापारियों की कमर तोड़ी: नकुलनाथ
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर प्रतिक्रिया देते हुए नकुलनाथ ने कहा कि मनमोहन सरकार में टैरिफ 2.93% था, जिसे भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 18% कर दिया। यह फैसला किसानों, व्यापारियों और उद्योगों के लिए घातक है।
उन्होंने कहा कि सरकार केवल जनता को गुमराह करने के लिए इस डील को उपलब्धि बताने में लगी है, जबकि सच्चाई यह है कि इससे कृषि क्षेत्र और कमजोर होगा।




One Comment