मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाराजनीति

हम जय श्रीराम के नारे लगाते हैं, कांग्रेस जय-जय कमलनाथ में उलझी है: कमलेश उइके का तीखा प्रहार

45 साल की नाथ राजनीति से ऊबी जनता, वंशवाद के सहारे भ्रम फैला रही कांग्रेस: भाजपा जिला महामंत्री

 Chhindwara 08 January 2026

छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उइके ने छिंदवाड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि-

जिले की जनता 45 वर्षों से कमलनाथ की जय-जयकार से परेशान रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब भाजपा कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगाते हैं, तब कांग्रेस आज भी जय-जय कमलनाथ के नारों में उलझी हुई है।

कमलेश उइके ने कहा कि- 

कांग्रेस अब वंशवाद की राजनीति पर उतर आई है।

जय-जय कमलनाथ के बाद अब छिंदवाड़ा कांग्रेस के कर्मचारी जय-जय नकुलनाथ के नारे लगाने लगे हैं,

जो यह दर्शाता है कि कांग्रेस आज भी व्यक्ति पूजा और परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पाई है।

भाजपा जिला महामंत्री ने कहा कि ओक्टे जी भ्रम में न रहें।

लोकसभा चुनाव में मिली हार जनता ने पूरी तरह स्वीकार की है,

बल्कि यह हार जनता ने स्वयं नाथ परिवार को दी है।

उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता अब नाथ परिवार को नकार चुकी है,

लेकिन कांग्रेस नेता आज भी खुद को यहां का राजघराना समझने की भूल कर रहे हैं।

कमलेश उइके ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि-

छिंदवाड़ा की जनता कमलनाथ जी को “पंखाबाबा” के नाम से भी जानती है।

उन्होंने कहा कि जनता जैसे सिर पर बैठाना जानती है,

वैसे ही उतारना भी जानती है और

यही कांग्रेस की वर्तमान स्थिति का सबसे बड़ा प्रमाण है।

उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि –

भ्रम फैलाना और व्यक्ति पूजा करना बंद करे तथा राजनीति में टिके रहना है तो श्रीराम की शरण में आए।

जनता अब नारों से नहीं, काम और विचारधारा से फैसला करती है।

यह समाचार संबंधित राजनैतिक वक्तव्य पर आधारित है। इसमें व्यक्त विचार वक्ता के निजी हैं।    राजनीतिक संवाददाता

https://tazakhabar36garh.com/2026/01/07/the-vb-g-ram-g-bill-is-a-historic-law-that-will-strengthen-india-congress-is-only-engaging-in-politics-of-confusion-and-dynasticism-amar-agarwal/#google_vignette

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!