छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश
भगवान की कृपा होती तभी कथा सुनने को मिलती है सुश्री संगीता किशोरी
एकल अभियान तथा हरि कथा समिति श्री राम कथा का आयोजन
Chhindwara 07 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- गांधीगंज पंचेस्वर हनुमान मंदिर में एकल अभियान व हरि कथा समिति द्वारा श्री राम कथा के आयोजन में वनवासी कथाकार सुश्री संगीता किशोरी ने कहा कि जब भगवान की कृपा होती हैं तभी राम कथा सुनने को मिलती है यह संयोग मंदिर में भगवान जी के प्राण प्रतिष्ठा हुई है , आप लोग सौभाग्य साली है जो राम कथा सुन रहे हैं उन्होंने तुलसीदास जी द्वारा रामायण के लेखन का उल्लेख करते हुए उसका महत्व बताया
राम कथा के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई जो शहर की विभिन्न मार्ग से घूमती हुई मंदिर पहुंची
गांधीगंज व्यापारी मंड
ल के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवं जितेश अग्रवाल ने व्यास पूजन किया एवं कथाकर स्वागत किया। जिला भाजपा के अध्यक्ष शीश राव यादव, विजय पांडे, धर्मेंद्र मिगलानी ,अजय सक्सेना एवं अन्य भाजपा नेताओं ने व्यास कथाकार का स्वागत किया
समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू प्रसाद नंदनवार ,गोविंद चौरसिया ,कुबेर सिंह सूर्यवंशी, श्रीमती शशि अग्रवाल,सुश्री आराधना शुक्ला ,दशरथ साहू, मोरेश्वर मर्सकोले श्री कुसरे एवं एकल के कार्यकर्ता उपस्थित थे





