Wed, 25 Nov 2026 | 06:49:56 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने

जैन मुनि की हत्या के विरोध में जैन समाज ने सौपा ज्ञापन

जैन मुनि की हत्या के विरोध में जैन समाज ने सौपा ज्ञापन
शेयर करें:
सिवनी यशो:- सिवनी यशो:-जैन समाज के महान विद्वान तपस्वी गुरुदेव आचार्य श्री कामकुमार नंदी जी महाराज ने चिक्कोडी जिले के हीरेखोड़ी ग्रामीण क्षेत्र में एक गुरुकुल पार्श्वनाथ जैन आश्रम की स्थापना की थी। जिसके माध्यम से वे लगभग 15 सालों से शिक्षा का प्रसार कर ग्रामीणों के विकास एवं उत्थान का महान कार्य कर रहे थे। इस पवित्र कार्य में संलग्न महाराज श्री हत्या के विरोध में सिवनी के सकल जैन समाज ने देश राष्ट्रपति एवं प्रदेश के राज्यपाल के नाम आज विशाल रैली निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जिसमें उल्लेख किया है कि -  विगत दिनों कर्नाटक प्रांत में हुए जैन मुनि आचार्य श्री काम कुमार नंदी जी महाराज के नृशंस हत्या कांड पर मात्र भारत वर्ष में ही नहीं अपितु वा विदेशों में प्रवासरत जैन समुदाय उग्र एवं आक्रोशित हुआ।अपने धर्म गुरू की निर्मम हत्या से आहत जैन समाज अन्य अहिंसक एवं शाकाहारी समुदायों के समर्थन एवं सहयोग से नगर नगर गांव गांव जहां जहां भी जैन समाज निवासरत है इस जघन्य अपराध हेतु दोषियों को मृत्युदंड की मांग करते हुए प्रशासन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन को ज्ञापन सौप कर जैन संस्कृति एवं श्रमण संस्कृति के संरक्षण की मांग कर है। इसी तारतम्य में सकल जैन समाज सिवनी की तीनों शाखाओं क्रमशः दिगंबर, श्वेतांबर एवं तारण समाज के तत्वावधान में अबाल नर नारी वृद्ध जनों का विशाल समूह बड़े जैन मंदिर जी के सामने एकत्रित हुआ जिसमे पुरूष वर्ग श्वेत एवं महिला वर्ग केसरिया परिधान धारण कर अपने बाएं बाजू में काली पट्टी विरोध स्वरूप बांध कर पूर्णतः स्वयं में अनुशासित होकर शालीनता से इस विरोध यात्रा में चलने को तैयार हुआ। निर्धारित समय अनुसार पूज्य मुनि श्री शाश्वतसागर महाराज के प्रवचनों के उपरांत पूज्य मुनि श्री से श्रमण एवं जैन संस्कृति के संरक्षण का आशीर्वाद प्राप्त कर 3_3 की संख्या में पंक्ति बद्ध हो कर लगभग 1 किलोमीटर का लंबा विरोध यात्रा का जुलूस निकाला गया।इस महारैली में सर्वप्रथम तीनों शाखाओं के प्रतिनिधि गण जिनमे पूर्व विधायक नरेश दिवाकर,प्रकाश नाहटा, सुदर्शन बाझल,मिलन बाझल,संजय मालू,सुजीत जैन, सुबोध सिंघई,पंडित संतोष जैन,अतुल मालू ,संजय नायक,प्रफुल्ल जैन बंटी, विपनेश जैन,पारस जैन,संजय लोढ़ा,अभय जैन, मनोज बाझल,डॉक्टर अपूर्व जैन,पियूष जैन आदि अग्रणीय थे इनके पीछे हाथ में पूज्य उपसर्ग समाधियस्थ जैन मुनिराज का बैनर एवं पचरंगा ध्वज पकड़ी महिलाओं का समूह एवं इस समूह के पीछे पुरूषो का बड़ा समूह चल रहा था। बड़े जैन मंदिर से गणेश चौक,गांधी भवन होते हुए यह विरोध यात्रा की महारैली कलेक्टर कार्यालय परिसर में पहुंची जहां समाज के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल से उनके कक्ष कार्यालय में भेंट कर घटना का वृतांत बताते हुए ज्ञापन सोपा।

जिला कलेक्टर के माध्यम से

राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, कर्नाटक एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्य मंत्री को निम्न बिंदुओ की मांग को आधार बना कर ज्ञापन प्रेषित किए गए है। 1.स्पेशल पुलिस टास्क फोर्स के माध्यम से गंभीरता से जांच कराकर सभी अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करवाया जाये। 2.अपराधियों के खिलाफ सरकार 5-6 सप्ताह के अंदर चार्ज शीट दाखिल करे। 3.फास्ट ट्रेक कोर्ट के माध्यम से अपराधियों पर मुकदमा चलवाकर उन्हें शीघ्र मृत्युदंड की सजा दिलाई जाये। 4.समग्र देश में जैन साधुओं की मजबूत सुरक्षा की व्यवस्था कराई जावे । 5. उक्त घटना से दुखित वरिष्ठ दिगंबर जैनाचार्य श्री गुणधर नंदी जी महाराज शासन प्रशासन से मुनि संघों की सुरक्षा एवं पद बिहार आदि में संरक्षण की लिखित पुख्ता मांग के साथ अन्न जल आदि का त्याग कर आमरण अनशन पर बैठे है ताकि इस प्रकार की नृशंस घटना की पुनरावृत्ति ना होने पाए। पूज्य आचार्य श्री के समर्थन में भारत एवं अन्य देशों में निवासरत सकल जैन समाज आपसे सविनय निवेदन करता है कि जैन श्रमण संस्कृति एवं संपूर्ण जिनायतनों के संरक्षण में सरकार लिखित प्रस्ताव पारित कर पुख्ता कानून बनाए । इस अवसर पर पत्रकारों के मध्य पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जैन समाज अहिंसक अवश्य है बगैर प्रयोजन के किसी को कष्ट या दुख देना हमारे धर्म सिद्धांतो के विरुद्ध है उन्होंने विशेष रूप से कर्नाटक सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि हमारे धर्म ,धर्म गुरू,धर्म स्थान,धर्म ग्रंथो एवं धर्म संस्कृति पर किसी भी प्रकार की आंच आयेगी तो हमारा अहिंसक जैन समाज उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नही हटेगा।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

नरेंद्र गोयल, धन्य कुमार दिवाकर, चंदू बाबू, सुनील सेठ,प्रभात सेठ, आनंद जैन,जिनेश बागड़, पंकज जैन एडवोकेट,विक्की बाझल,ऋषि जैन,यशु जैन,संभव दिवाकर,रवि दिवाकर,शालू चौधरी,विशाल बाझल, नितिन जैन लालू नीरज फ्रीजो आदि बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।