WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा करती है – मुनमुन

भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने मां बैनगंगा को नमन कर आरंभ किया जनसंपर्क अभियान


सिवनी यशो:-भारतीय जनता पार्टी सत्ता के माध्यम से जनता की सेवा करने के पवित्र संकल्प के साथ कार्य करती है जिसका परिणाम है आज खेतो में पानी पहुँच रहा है, घर रोशनी से जगमगा रहे है और किसानों को बिजली मिल रही है उक्ताशय की बात दिनेश राय मुनमुन द्वारा ग्रामीण अंचल मे जनसंपर्क अभियान के दौरान कही गयी।


शुक्रवार 13 अक्टूबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी के सिवनी विधानसभा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ लखनवाड़ा घाट मे मां बैनगंगा को श्रद्धापूर्वक नमन एवं पूजन अर्चन से जनसंपर्क अभियान आरंभ कर निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ग्राम सरगापुर, संगई, गंगई, जैतपुरकलां, कमकासुर, मड़वा, हथनापुर, पिपरिया, कन्हरगांव, जाम, हिनोतिया, जैतपुरखुर्द, मुंगवानीखुर्द, मुंगवानीकलां, मारबोडी, चंदौरी, सागर, जमुनिया, बिहीरिया, बंधा, गाडरवाड़ा, दिघौरी, घोंटी, पुसेरा, खैरी एवं भाटीवाडा ग्राम पहुंचे। जहां पर जनसंपर्क कर ग्रामीण बंधुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रामीण अंचल मे जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने ग्रामीण बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव गाव में स्कूल खुल गये है उच्च शिक्षा भी सहजता से प्राप्त हो रही है साथ ही शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिये अनेक योजनाओं के माध्यम से छात्रों को मदद की जा रही है। हर गरीब को घर और जमीन देने का काम भारतीय जनता पार्टी सरकार कर रही है। तथा अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम आदमी को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का काम किया जा रहा है।

 


दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिये उन्हें 1250 रूपये प्रतिमाह दिये जा रहे है तथा इसे तीन हजार तक बढाया जायेगा। श्री राय ने कहा कि जनहितैषी योजनाओं के साथ ही प्रदेश और विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति तीव्र हुई है। जनसंपर्क के दौरान दिनेश राय मुनमुन ग्राम सरगापुर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन पटेल , रणजीत पटेल एवं ग्राम संगई मे वरिष्ठ नेता कीरतसिंह बघेल, राजेन्द्र पटेल के निवास पहुंचे तथा कुशलक्षेम जानकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ग्रामीण बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!