WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

शिक्षा के माध्यम से हम अपने जीवन को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते है : मुनमुन

विधायक ने किया शाला भवन का लोकार्पण, बताया शिक्षा का महत्व

Seoni 10 January 2025
सिवनी यशो:- शुक्रवार 10 जनवरी को सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन करकमलों से नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया गया। आज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कार्यक्रम आने वाले ग्राम ढाना मे आयोजित शासकीय प्राथमिक शाला के नवीन भवन का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य मे फीता काट कर किया गया।

इस दौरान विधायक श्री राय ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की प्रत्येक योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है। प्यारे बच्चों शिक्षा हमारे जीवन मे बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिसके माध्यम से हम अपने जीवन को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि इस स्कूल में पढने वाले बच्चे एक न एक दिन अपने जिले, प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करेंगे। विधायक *श्री राय ने आगे कहा कि यह स्कूल भवन सिर्फ ईंट गारे का नहीं है, बल्कि यह शिक्षा का मंदिर है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इन शिक्षा के मंदिरों में अपना सहयोग प्रदान करें। जिससे कि विद्यालय परिवेश को सुंदर, स्वच्छ बनाया जा सके। श्री राय ने कहा कि मै उम्मीद करता हूं कि नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण से जहां पदस्थ शिक्षक अपना उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षणिक स्तर को सर्वोत्तम बनाने का प्रयास करेंगे । वहीं बच्चे भी खुशी के साथ अपनी पढाई में विशेष ध्यान देंगे ।ि जससे परीक्षा परिणाम भी बेहतर होगा।

इसके साथ ही आपके द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे ग्राम वासियों, शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र- छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

इसके पश्चात विधायक श्री राय ने ग्राम मढ़वा एवं हथनापुर बीच निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। जहां पर किया जा रहा कार्य संतोषजनक नही पाया गया। इस दौरान आपने सुरक्षा की दृष्टि से सेफ्टीबाल आगे तक बढ़ाने के निर्देश दिये। इसके पश्चात विधायक श्री राय ग्राम हथनापुर के प्रतिष्ठित नागरिक कपिल तिवारी के निवास पहुंचे तथा उनकी दिवंगत दादी श्रीमती ग्यारसी बाई तिवारी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त किया। इसके उपरांत ग्राम मडवा पहुंचकर कैलाश ठाकुर से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त किया। इसके अलावा विधायक *श्री राय ने ग्राम मड़वा पहुंचकर युवा सफल उद्यमी राज भगवत पटेल की गुड फैक्ट्री का जायजा लेकर जानकारी प्राप्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!