क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

नाबालिक से दुराचार जुन्नारदेव थाने की उमराडी गांव की घटना पास्को सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी गिरफ्तार

Chhindwara 11 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- जुन्नारदेव थाने के अंतर्गत उमराडी गांव में एक नाबालिक के साथ जबरदस्ती दुराचार करने का मामला सामने आया है । आरोपी पीडि़त का रिश्तेदार बताया जा रहा है । पीडि़त दोपहर के समय घर में अकेली थी तभी तंबाकू लेने के बहाने आरोपी घर में घुस गया और पीडि़त को अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया। पीडि़त द्वारा चिल्लाने पर अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। घटना की रिपोर्ट थाने में की गई जहां पुलिस में पास्को सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!