पत्रकारों के सम्मान मेंं कार्यक्रम…
सकारात्मक एवं नकारात्मक पत्रकारिता का राष्ट्रहित पर पडऩे वाले प्रभाव की ओर ध्यान आकर्षण किया
Chhindwara 11 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- आदि पत्रकार महर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार 10 मई को व्ही.आई.पी. रोड स्थित परिसर में पत्रकारों के सम्मान मेंं एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिदंवाड़ा, पांढुर्ना, संसदीय क्षेत्र के सांसद विवेक बंटी साहू, कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिंदवाड़ा अग्रिम कुमार तथा मुृख्य वक्ता के रूप में नागपुर के पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी उपस्थित रहे, विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार रत्नेश जैन, गोविंन्द चौरसिया, आर.एस. वर्मा मंच पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अमोल डबली एवं आभार प्रदर्शन अजम पालीवाल द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता द्वारा अठारहवी सदी से वर्तमान समय तक की पत्रकारिता की विकास यात्रा पर सारगर्भित उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सकारात्मक एवं नकारात्मक पत्रकारिता का राष्ट्रहित पर पडऩे वाले प्रभाव की ओर ध्यान आकर्षण किया गया। मुख्य अतिथि विवेक बंटी साहू द्वारा महर्षि नारद जयंती के महत्व को बताते हुए, वर्तमान परिद्रष्य में पत्रकारिता के महत्व पर सारगर्भित उद्बोधन दिया गया।



