Chhindwara 04 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा राष्ट्रीय हिन्दू सेना जिलाध्यक्ष यमन साहू जी ने बताया है कि पण्डोखर सरकार का 7 दिवसीय त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार लगाने के संदर्भ में रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय हिन्दू सेना के छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष यमन साहू ने, पंडोखर सरकार के शिष्य वरिष्ठ पत्रकार संजय भारद्वाज , सहित एक प्रतिनिधि मंडल ने पण्डोखर सरकार श्रीगुरूशरण महाराज जी से मुलाकात की। छिंदवाड़ा में 7 दिवसीय त्रिकालदर्शी दिव्या दरबार की तिथि शीघ्र घोषणा राष्ट्रीय हिन्दू सेना के जिला अध्यक्ष यमन साहू आगामी दिनों में करेंगे इस दौरान उनके साथ सोनू साहू, कुलविंदर सिंह, मयंक सोनी उपस्थित रहे ।





