छिंदवाड़ामध्यप्रदेशव्यापारहेल्थ

पतंजलि Cow’s Ghee पर बड़ा झटका! जांच में असुरक्षित मिला 200 एमएल पैक, पूरे बैच को बाजार से हटाने के निर्देश

तामिया की अनिल किराना दुकान से 10 अगस्त को लिया गया था नमूना, प्रयोगशाला जांच के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

पतंजलि Cow’s Ghee 200ml बैच असुरक्षित, बाजार से वापस बुलाने के निर्देश

Chhindwara, 08 October 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  दीपावली पर्व को देखते हुए मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे ‘मिलावट से मुक्ति अभियान’ के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की लगातार जांच की जा रही है। इसी अभियान के दौरान छिंदवाड़ा जिले के तामिया में लिए गए पतंजलि Cow’s Ghee 200ml पैक का नमूना प्रयोगशाला जांच में ‘असुरक्षित’ पाए जाने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने संबंधित बैच के उत्पाद को बाजार से वापस बुलाने के निर्देश जारी किए हैं।

तामिया की किराना दुकान से लिया गया था नमूना

जानकारी के अनुसार 10 अगस्त 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा तामिया स्थित अनिल किराना से पतंजलि Cow’s Ghee 200ml एमएल पैक का नमूना लिया गया था। संबंधित उत्पाद का बैच नंबर SNRJP260017 बताया गया है। इसकी पैकिंग अप्रैल 2026 की बताई गई है।

नमूने को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में संबंधित घी के नमूने को ‘असुरक्षित’ घोषित किया गया।

पूरे बैच को बाजार से वापस लेने के निर्देश

प्रयोगशाला रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल के नियंत्रक द्वारा 8 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया। आदेश में संबंधित बैच के उत्पाद को तत्काल बाजार से वापस बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देश केवल छिंदवाड़ा जिले तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संबंधित बैच के उत्पाद को पूरे मध्यप्रदेश तथा जहां-जहां इसकी बिक्री हुई है, वहां से भी वापस बुलाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

बाजार में निगरानी बढ़ाई गई

खाद्य एवं औषधि प्रशासन छिंदवाड़ा के नामित अधिकारी को इस कार्रवाई की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। पतंजलि Cow’s Ghee 200ml उत्पाद की उपलब्धता और बाजार से वापसी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन महाराष्ट्र तथा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली को भी पत्र भेजे गए हैं।

‘मिलावट से मुक्ति अभियान’ में लगातार जांच

त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में दूध, घी, मिठाई, तेल, मसाले और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य मिलावटी अथवा मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है।

प्रयोगशाला जांच में पतंजलि Cow’s Ghee 200ml नमूना असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बैच नंबर SNRJP260017 के उत्पाद को बाजार से वापस बुलाने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़े :-

सेवा से जनकल्याण, स्वास्थ्य से राहत और मातृशक्ति को आत्मनिर्भरता का संबल

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

आत्मरक्षा के गुर सीख सशक्त बन रहीं कुरई की बेटियां

मरीज तड़पता रहे, लेकिन बिना डोनर नहीं मिलेगा ब्लड? सिवनी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर गंभीर सवाल

https://www.indiatv.in/india/national/swami-ramdev-claims-neither-adulteration-in-patanjali-ghee-nor-ban-on-medicines-press-conference-delhi-2026-09-23-1244925

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!