Mon, 19 Oct 2026 | 01:30:25 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

देश के पहले मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव, काफिले में शामिल की इलेक्ट्रिक कार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 03, 2026 10:59 pm / Post views : 100

देश के पहले मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव, काफिले में शामिल की इलेक्ट्रिक कार
शेयर करें:
डॉ मोहन यादव इलेक्ट्रिक कार को काफिले में शामिल करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने

Bhopal 03 June 2026 भोपाल यशो:-  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने आधिकारिक काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) शामिल किया है।

इसके साथ ही वे देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक कार को स्थान दिया है।

[caption id="attachment_46319" align="alignnone" width="1024"]मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव काफिले में शामिल नई महिंद्रा XEV 9e इलेक्ट्रिक कार के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में महिंद्रा XEV 9e इलेक्ट्रिक वाहन शामिल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।[/caption]

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को महिंद्रा कंपनी की XEV 9e इलेक्ट्रिक कार से मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक सफर किया।

कंपनी के अनुसार यह वाहन एक बार पूर्ण चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है।

'विकसित भारत-2047' के संदेश से जुड़ा वाहन नंबर

मुख्यमंत्री की नई इलेक्ट्रिक कार को MP-02-VB-2047 पंजीयन नंबर प्राप्त हुआ है। इसमें ‘VB’ को विकसित भारत तथा ‘2047’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से लैस इस वाहन में 360 डिग्री कैमरा सहित कई उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में पहल कर रहे हैं।

हाल के महीनों में उन्होंने वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन से जुड़े कई कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

उनका मानना है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं तथा भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए सौर और स्वच्छ ऊर्जा के विकल्पों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

मितव्ययता और सादगी का भी दिया संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने दौरों के दौरान सादगी और मितव्ययता को भी प्राथमिकता देते रहे हैं।

हाल ही में इंदौर प्रवास के दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रेवलर में यात्रा की थी।

इससे पहले सिंगरौली दौरे में भी वे टूरिस्ट बस के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे।

सरकार के अनुसार मुख्यमंत्री के काफिले में वाहनों की संख्या को भी पहले की तुलना में कम किया गया है।

अब इलेक्ट्रिक वाहन को शामिल करने का निर्णय पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा बचत और स्वच्छ परिवहन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

https://x.com/indiatvnews/status/2062186154397757470?s=20

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष