Wed, 21 Oct 2026 | 12:33:32 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

50 लाख ग्रामीणों को मुफ्त रजिस्ट्री, उज्जैन में दीपों से जगमगाएगा शिप्रा तट, PM मोदी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश में बड़ा अभियान

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 17, 2026 02:07 pm / Post views : 44

50 लाख ग्रामीणों को मुफ्त रजिस्ट्री, उज्जैन में दीपों से जगमगाएगा शिप्रा तट, PM मोदी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश में बड़ा अभियान
शेयर करें:

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा-संकल्प अभियान, 50 लाख ग्रामीणों को मुफ्त रजिस्ट्री

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में 'सेवा-संकल्प अभियान' का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा में गुजरात से लेकर देश तक विकास, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री नितिन नबीन 17 सितंबर को मध्यप्रदेश पहुंचेंगे और इंदौर से 'सेवा-संकल्प अभियान' के शुभारंभ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसी अवसर पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित जमीन के 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों के पट्टों की निःशुल्क शासकीय रजिस्ट्री कराने के प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत भी की जाएगी।

ग्रामीण परिवारों को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना-2026' के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि के पट्टेधारियों को उनकी संपत्ति से संबंधित अभिलेखों की रजिस्ट्री कराकर उन्हें निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश के 50 लाख से अधिक ग्रामीण हितग्राही इस अभियान से लाभान्वित होंगे। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेशवासियों के लिए यह महत्वपूर्ण सौगात है। जनसेवा और जनकल्याण की भावना के साथ प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उज्जैन में होगा भव्य दीपोत्सव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन 17 सितंबर की शाम 7 बजे उज्जैन में शिप्रा तट पर आयोजित दीपोत्सव एवं संध्या आरती में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दीपोत्सव सहित सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उज्जैन में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया गया था। इसके बाद उज्जैन में तीर्थाटन और उससे जुड़ी आर्थिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण विस्तार देखने को मिला है।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल में आयोजित 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के जनजातीय और ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि शहडोल की पहचान खेल प्रतिभाओं के केंद्र के रूप में मजबूत हुई है। विचारपुर गांव फुटबॉल की नर्सरी और 'मिनी ब्राजील' के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबॉल के साथ बास्केटबॉल भी युवाओं में लोकप्रिय हो रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों के 17 वर्ष तक की आयु के कुल 240 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शालेय खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

"मैदान में उतरना ही जीत की पहली सीढ़ी"

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मैदान में उतरना ही जीत की पहली सीढ़ी है। खिलाड़ियों को हार-जीत से अधिक सीखने और बेहतर प्रदर्शन की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में देश में खेलों को लेकर नई सोच विकसित हुई है। खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों से गांवों और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा। इसमें शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्टार्टअप, खेल और नेतृत्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपत्तिया उइके, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय नीरज मंडलोई, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें:- आज से MP में मकान-प्लॉट की फ्री रजिस्ट्री शुरू, 50 लाख ग्रामीणों को मिलेगा मालिकाना हक सिवनी में 17 सितंबर को मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती, हवन-पूजन सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रम 1478 बूथों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 1.21 लाख दीपों से PM मोदी के दीर्घायु की कामना CM मोहन यादव की कैबिनेट के बड़े फैसले: शिक्षा-सिंचाई-किसान और परिवहन पर बड़ा दांव https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-seva-sankalp-abhiyan-launched-monthlong-events-to-be-held-in-up-marking-pm-modis-25-years-in-public-life-40375891.html

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष