सिवनी में 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती समारोह, होंगे विभिन्न कार्यक्रम
Seoni 16 September 2026
सिवनी यशो:- अखिल विश्व शिल्पकार भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ‘श्री श्री 1008 श्री विश्वकर्मा जयंती समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। विश्वकर्मा (बढ़ई) समाज समिति सिवनी के तत्वावधान में समारोह का आयोजन 17 सितंबर 2026, गुरुवार को महावीर वार्ड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में होगा।
समारोह में समाज के लोगों की सहभागिता रहेगी। आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठान के साथ सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। समिति ने सामाजिक बंधुओं से आयोजन में सहयोग एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की है।
यह रहेगा कार्यक्रम
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
हवन एवं पूजन।
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
सामाजिक गोष्ठी एवं सामाजिक भवन के शेष कार्यों को पूर्ण कराने के संबंध में चर्चा।
शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
भोजन एवं प्रसाद वितरण।
समिति के अध्यक्ष सी.पी. सोनवाने ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
स्थान: विश्वकर्मा मंदिर, महावीर वार्ड, सिवनी
दिनांक: 17 सितंबर 2026, गुरुवार
यह भी पढ़े :-
सरकार के खिलाफ गरजे केवलारी विधायक रजनीश हरवंश सिंह
CM मोहन यादव की कैबिनेट के बड़े फैसले: शिक्षा-सिंचाई-किसान और परिवहन पर बड़ा दांव
महापौर विक्रम अहाके की बड़ी सौगात, नगर निगम को मिले दो हैवी वाहन
राजनीतिक आयोजन नहीं, जनता के प्रति हमारी जवाबदेही है ‘सेवा संकल्प अभियान’



