WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशलाइफस्टाइलसिवनी

(national postal week) राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन 11 अक्टूबर तक

सिवनी यशो:- अधीक्षक डाकघर संभाग बालाघाट द्वारा जानकारी देकर बताया कि डाक विभाग द्वारा 11 अक्टूबर 2024 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसमें 07 अक्टूबर को मेल्स एवं पार्सल दिवस के रूप में मनाया गया। इसी तरह  08 अक्टूबर फिलाटेली दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 
जिसमें पायली पर्यटन दिवस पर स्पेशल कवर जारी किया जावेगा एवं स्कूली विद्यार्थियों को डाकघर का विजिट कराया जाएगा। इसी तरह 09 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाते हुए विश्व डाक दिवस पोस्टर और राष्ट्रीय डाक विभाग के बैनर सभी डाकघरों में लगाये जायेंगे एवं एक पेड़ मां के नाम पहल के लिये वृक्षारोपण किया जाएगा। 
10 अक्टूबर को अंत्योदय दिवस के अवसर पर बालाघाट संभाग अंतर्गत ग्राम भोमा में आधार कैंप का आयोजन किया जावेगा तथा 11 अक्टूबर को बालिकाओं के सशक्तिकरण के साथ वित्तिय सशक्तिकरण दिवस एवं उपसंभागीय स्तर पर डाक चौपाल का आयोजन किया जावेगा एवं डाक चौपाल कार्यक्रम अंतर्गत विशेष पीएलआई खरीद अभियान चलाए जायेंगे।
      उन्होंने बताया कि आमजनों में तथा व्यवसायों के राजेमर्रा के जीवन में डाक की भूमिका के बारे में जागरूकता लाना है तथा वैश्विक सामाजिक और आर्थिक विकास में डाक विभाग के योगदान के बारे में आमजन को बताना है।  

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!